मुज़फ्फरनगर में वन महोत्सव 2024 के शुभारम्भ पर भव्य आयोजन

मुज़फ्फरनगर। जनपद में वन महोत्सव 2024 के शुभारम्भ के अवसर पर शानदार एवम भव्य आयोजन किया गया।जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा निशुल्क पौधें वितरित कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। आओ वन महोत्सव मनाएं, एक पौधा अवश्य लगाएं, पर्यावरण बचाएं।

चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप एवम अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा नगरवासियों से वन महोत्सव में पौधरोपण करने हेतु की अपील गई। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग कन्हैया पटेल मुज़फ्फरनगर द्वारा फलदार एवम छायादार पौधें उपलब्ध कराए गए।

1 जुलाई 2024 को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे के साथ महावीर चौक, मुज़फ्फरनगर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुज़फ्फरनगर द्वारा निशुल्क पौध भंडारा लगाया गया। बाल कल्याण समिति से डॉ0 राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, विकास कुमार एवम वन विभाग, मुज़फ्फरनगर, नगर पालिका परिषद एवम डॉ0 आलोक कुमार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *