सहारनपुर में अनुष्का फाउंडेशन और आरबीएसके के द्वारा मनाया गया वर्ल्ड क्लबफूट डे

सहारनपुर। सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्साल्य सहारनपुर में वर्ल्ड क्लबफूट डे मनाया गया। जिसमें डॉक्टर रामानंद, डॉक्टर मन्नू तथा डॉक्टर रवि प्रकाश उपस्थित रहे।

डॉक्टर रामानंद ने बताया की क्लबफूट जोकि एक जन्मजात बीमारी है। जिसमे बच्चे के पैर जन्म से अंदर की तरफ मुड़े होते है इसका इलाज संभव है,क्लबफूट का इलाज जिला अस्पताल सहारनपुर में अनुष्का फाउंडेशन द्वारा मुफ्त किया जाता हैं।

अनुष्का फाउंडेशन पिछले पांच साल से सहारनपुर जिला अस्पताल में काम कर रही हैं और अब तक 200 से ज्यादा बच्चो का ईलाज करवा चुका है। क्लबफूट का ईलाज तीन चरण में किया जाता है जिसमे प्लास्टर, टेनोटॉमी और जूते अनुष्का फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं।

सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्साल्य में हर बृहस्पतिवार को कमरा नंबर 17 में अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव कैप्टन नरवाल मिलते हैं। जोकि बच्चो को अनुष्का फाउंडेशन द्वारा दी गई सेवा प्रधान करवाने में मदद करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *