सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली,चुनाव के समय पद से हटाए गए थे

मुरादाबाद। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीपी यादव पुराने सपाई थे। हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था। डीपी यादव ने मझोला थाना क्षेत्र में अपने बुद्धि विहार स्थित आवास पर सुसाइड किया है।

अधिकारियों के अनुसार कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह वह नहीं उठे तो मामला सामने आया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। 

मुरादाबाद से सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले जिलाध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय सपा प्रत्याशी से दूरी बनाना डीपी यादव को पद से हटाने की वजह बताई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *