बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने केंडिल मार्च निकालकर उड़ीसा के मृतको को दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर। नगर बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में शाम 7 बजे केंडिल मार्च निकालकर उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना में मृतक रेल यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा की रेल दुर्घटना देश की बहुत बड़ी त्रासदी है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्टेशन मास्टर सहित समस्त रेल मंत्रालय की है। अगर इन लोगो में थोड़ी सी भी मानवता को लेकर इंसानियात बची हो तो तत्काल अपने पदों से स्वेच्छा से ही इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं नगर अध्यक्ष जर्रार खान ने कहा कि उड़ीसा रेल दुर्घटना में उदारता दिखाते हुए भारत के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तरहा नजीर पेश करते हुए रेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त शपथ व अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाहन नही किया गया है। केंडिल मार्च मे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, हाजी अख्तर,नगर अध्यक्ष जर्रार खान,मौहम्मद खान, कोमल गुर्जर, हाजी अमजद राणा, दिनेश यादव, मुजाहिद अंसारी, हाजी अकरम, हाजी लियाकत, यासमीन तलत उसमानी, आमिर सैफी समेत दर्जन कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर केंडिल मार्च का समापन काला आम चौराहा पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *