मुजफ्फरनगर में पुलिस कस्टडी से फरार 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस कस्टडी से फरार 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाईन ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा से फरार तथा 25000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को सरवट फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस ने जेल भेज दिया है।

थाना भोपा पर पंजीकृत मु0अ0स0-328/12 धारा-413 भादवि में न्यायालय एडीजे-15 के समक्ष 28 नवंबर 2023 में आत्मसमर्पण किया था, जिसके पश्चात न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिये गये थे। इसी दौरान अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र सत्यप्रकाश सिंह निवासी ग्राम रोनीहर्जीपुर थाना चरथावल है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह फरार होने के पश्चात पुलिस से बचने के लिए हरिद्वार में रुका था तथा कुछ समय पश्चात वहां से महाराष्ट्र चला गया था। महाराष्ट्र में 3 महीने रहने के बाद वापस हरिद्वार आया। आज वह अपनी प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरनगर आया था, जहां पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *