औरैया में पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में सोते देखा तो पत‍ि ने हत्‍या कर किया सरेंडर

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख कर आक्रोशित एक व्यक्ति ने दोनों की ईट से कुचल कर हत्या कर दी और बाद में घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादशाहपुर छौंक के मजरा नंदपुर निवासी शोभाराम दोहरे (32) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी रागिनी (28) का गांव के ही सिंकू यादव (20) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभाराम को दी।

बुधवार मध्य रात्रि के करीब उसने छत पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने आक्रोश में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर सबसे पहले दोनों के सिर बार किया जिससे दोनों बेहोश हो गये। जिसके बाद शोभराम ने दोनों को बांधकर उनके मुंह को ईंट से बुरी तरह कुचला। फिर तब तक दोनों को पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शोभाराम ने रात करीब तीन बजे डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ सदर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने हत्यारोपी शोभाराम को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मृतक सिंकू के परिजन तहरीर दे रहे हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *